Home मध्यप्रदेश A new effort to increase farmers’ income | किसानों की आय बढ़ाने...

A new effort to increase farmers’ income | किसानों की आय बढ़ाने का नया प्रयास: ग्वालियर में चार दिवसीय कृषि मेला शुरू, 8 राज्यों के 50 हजार किसान शामिल – Gwalior News

102
0

[ad_1]

तकनीकी विशेषज्ञ से जैविक खेती के बारे में जानकारी लेते मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

Google search engine

ग्वालियर में शुक्रवार से अखिल भारतीय कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी और किसान मेला- 2025 का शुभारंभ हो गया है, प्रदेश के खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने इसका शुभारंभ किया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हो रहे

.

50 हजार से ज्यादा किसान हुए कृषि मेले में शामिल

बता दें कि मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो लगातार सबसे ज्यादा कृषि कर्मण पुरस्कार जीत चुका है, ऐसे में मध्य प्रदेश के अंदर किसानों की आय दोगुनी होने के साथ जैविक खेती को बढ़ावा मिले इसको लेकर किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। किसान मेले और औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के अलावा देशभर के 8 से ज्यादा राज्यों के 50 हजार से ज्यादा किसान शामिल हो रहे हैं। इसके माध्यम से कृषि क्षेत्र के लिए नए अत्यधिक संसाधन और उच्च गुणवत्ता वाले बी भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा किसान उत्पादन करने के साथ छोटी-छोटी इकाइयों के जरिए फूड प्रोसेसिंग कर अपनी आय को बढ़ा सके इसके बारे में भी अलग-अलग सेशन के जरिए जानकारियां दी जा रही हैं।

मेले में आए तकनीकी विशेषज्ञों ने खेती करने के किसानों को दिए टिप्स

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती की ओर आगे आए ताकि अपने परिवार के साथ खुशहाल और स्वस्थ मध्य प्रदेश की तस्वीर को बनाया जा सके। मंत्री कुशवाह ने किसानों को फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव न करने की सलाह दी और उन्हें पुराना देसी नुस्खा बताया। उन्होंने मठा,गोमूत्र,गोबर,गुड़ को मिट्टी के मटके में कुछ दिन रखकर देसी कीटनाशक तैयार करने की जानकारी देकर इसे ज्यादा से ज्यादा अपने जीवन में उपयोग करने की सलाह दी।

गौरतलब है कि किसानों से जुड़े इस आयोजन के जरिए किसानों को खुशहाल समृद्ध और आधुनिक तकनीक से जोड़ने का संकल्प रखा गया है।

मंत्री नारायण सिंह कुशवाह बोले जैविक खेती लोगों को अपनानी होगी जैसी अमेरिका ने अपना ली है।

इस किसान मेले की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का कहना है कि ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर का किसान मेला लगाया गया है, उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि पूरे भारत से जिन कंपनियों और लोगों ने अपने स्टॉल लगाए हैं उसे किस को अपनी खेती बढ़ाने में काफी सहयोग मिलेगा। किसान की खेती बढ़ाने और उसकी आय दुगनी करने के लिए यह किसान मेला लगाया गया है, किसान की खेती को दोगुना करने आए को बढ़ाने का लक्ष्य उसी के तहत यह मेले का आयोजन किया गया है। कई कृषि को खेती को वैज्ञानिक तकनीकी सहयोग से अच्छा उत्पादन लेने के लिए क्या चीज है हम अपनाए क्या खेती के लिए अच्छा है इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञ भी मेले में है। जैविक खेती लोगों को अपनानी होगी जैसी अमेरिका ने अपना ली है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here