Home मध्यप्रदेश School bus overturned near jam gate | 15 से ज्यादा बच्चे हुए...

School bus overturned near jam gate | 15 से ज्यादा बच्चे हुए घायल, एक बच्चे का हाथ हुआ धड़ से अलग

60
0

[ad_1]

महू10 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

महू-मंडलेश्वर मार्ग पर आने वाले जाम गेट के समीप घाट पर एक स्कूल की बस पलट गई। इस हादसे में 15 से अधिक बच्चों के घायल होने की सूचना है। वहीं एक बच्चे का हाथ कट कर धड़ से अलग हो गया। जिसे महू के निजी अस्पताल लाया गया। वहीं 4 से 5 बच्चे गंभीर घायल बताए जा रहे है। घटना मंडलेश्वर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पिकनिक मनाने जा रहे थे बच्चे

जानकारी के अनुसार, इंदौर के नव आदर्श विद्या निकेतन स्कूल के बच्चे रविवार को 7 से 8 बसों में पिकनिक मनाने महेश्वर जा रहे थे। इसी दौरान जाम गेट के घाट पर एक बस मोड पर असंतुलित होकर पलट गई। लोगों ने बताया कि जहां हादसा हुआ है, वहीं पास में खाई भी है। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी।

लोगों के अनुसार, बस काफी स्पीड में थी। इसी दौरान हादसा हुआ। बस में 25 से अधिक बच्चे सवार थे। यह सभी बच्चे महेश्वर पिकनिक मनाने जा रहे थे। हादसे में जिस बच्चे का हाथ कट कर अलग हुआ है, उसका नाम शुभम ठाकुर है। शुभम इंदौर का रहने वाला है और इस स्कूल में दसवीं क्लास में पढ़ता है।

हादसे में एक बच्चे का हाथ कट गया। घायल शुभम ठाकुर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे में एक बच्चे का हाथ कट गया। घायल शुभम ठाकुर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

4 बच्चों को किया इंदौर रेफर

बस हादसे में घायल बच्चों में से 12 बच्चों को महू के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। हादसे में स्कूल की चार महिला शिक्षक भी घायल हुई है, जिनका इलाज भी सिविल अस्पताल में चल रहा है। साथ ही गंभीर घायल चार बच्चों को इंदौर रेफर किया गया है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here