Home मध्यप्रदेश A confluence of culture and beauty | संस्कृति और सौंदर्य का संगम:...

A confluence of culture and beauty | संस्कृति और सौंदर्य का संगम: तीज के रंग में रंगीं भोपाल की महिलाएं, पारंपरिक संस्कृति रंगों में रंगा कार्यक्रम – Bhopal News

64
0

[ad_1]

हरियाली तीज के पावन अवसर पर भोपाल में महिला समाज ने उल्लास, उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ पर्व का उत्सव मनाया। एक ओर जहां सागर सिल्वर स्प्रिंग वैली में वेलकम ग्रुप की महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत और पारंपरिक श्रृंगार से तीज का रंग

Google search engine

.

सागर स्थित आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मंगल वंदना से हुई। मंच संचालन डॉ. साइ निधि अग्निहोत्री ने किया, जिन्होंने आधुनिक नारी की संवेदनशीलता, सौंदर्य और सामाजिक चेतना को स्वर देते हुए पूरे कार्यक्रम में उत्साह बनाए रखा। महिलाओं ने हरे परिधानों और सोलह श्रृंगार के साथ पारंपरिक झूला झूलते हुए गीत-नृत्य और लोक गाथाओं की प्रस्तुतियां दीं।

सिल्वर स्प्रिंग वैली में वेलकम ग्रुप की महिलाएं।

सिल्वर स्प्रिंग वैली में वेलकम ग्रुप की महिलाएं।

आयोजन की थीम रही – “संस्कृति, नारीत्व और सामाजिक समरसता का उत्सव। वक्ताओं में अंजना कुलश्रेष्ठ, शालिनी गुप्ता, डॉ. भारती चौबे और आशा श्रीवास्तव जैसी प्रतिष्ठित महिलाओं ने नारी शक्ति, प्रकृति से जुड़ाव और लोक परंपराओं के संरक्षण की बात करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और आत्मबल बढ़ता है।

मानव संग्रहालय में आयोजन।

मानव संग्रहालय में आयोजन।

मानव संग्रहालय में भी मनाई हरियाली तीज

वहीं, भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में भी हरियाली तीज को पूरे पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। संग्रहालय निदेशक प्रो. डॉ. अमिताभ पांडे की धर्मपत्नी के हाथों दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें संग्रहालय की महिला अधिकारियों, कर्मियों की पत्नियों और आगंतुक महिलाओं ने लगभग 100 की संख्या में भाग लिया। यहां म्यूजिकल चेयर, मेहंदी, पहेलियां और लोकगीतों से सजी गतिविधियों ने उत्सव को जीवंत बना दिया। नारी-सशक्तिकरण की इस पहल में सशस्त्र सीमा बल की धर्मपत्नियों और नंदीश्वर महिला मंडल की सदस्यों ने भी सहभागिता की। आयोजन का सफल समन्वय स्मिता पागे और उनकी टीम ने किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here