Home मध्यप्रदेश Gave triple talaq to wife | पत्नी को दिया तीन तलाक: कोर्ट...

Gave triple talaq to wife | पत्नी को दिया तीन तलाक: कोर्ट केस में समझौता कर फिर साथ रहने लगे थे – Indore News

59
0

[ad_1]

इंदौर9 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

इंदौर के चंदन नगर पुलिस ने एक पत्नी की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ तीन तलाक के मामले में केस दर्ज किया है। दोनो के बीच पहले से विवाद चल रहा था। जिसमें कोर्ट से पांच माह पहले ही समझौता होने के बाद वह साथ में रह रहे थे। चंदन नगर पुलिस के मुताबिक आलिया अली निवासी रानी पेलेस गीता कॉलोनी की शिकायत पर उसके पति आसिफ पुत्र अमजद अली के खिलाफ तीन तलाक देने आरे धमकाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। आलिया ने अपनी शिकायत में बताया कि 2022 में विवाद होने के चलते आसिफ को लेकर कोर्ट में केस लगाया। करीब एक साल से ज्यादा समय तक प्रकरण न्यायलय में चला। जिसमें अक्टूबर 2023 में दोनो के बीच समझौता हो गया। इसके बाद दोनो साथ में आ गए। परिवार से अलग किराये के कमरा लेकर रहने लगे। इसके बाद 26 फरवरी की रात आसिफ ने पूर्व के प्रकरण को लेकर अपशब्द कहना शुरू कर दिए। आलिया ने रोका तो बात मारपीट पर आ गई। आसिफ ने इसके बाद पत्नी को तीन बार तलाक कहां ओर बोला कि अब वह साथ में नही रहेगा। इसके बाद वह घर से बाहर चले गया। पीड़िता अपनी मां के पास आई ओर पूरी जानकारी दी। एक दिन बाद मामले में पुलिस को सूचना दी गई। गुरूवार को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here