[ad_1]
खरगोन के साटकुर गांव में एक घर के बंद ट्यूबवेल से अचानक पानी का तेज फव्वारा निकलने लगा। घटना रविवार शाम 7 बजे कसरावद तहसील स्थित महेन्द्र पाटीदार के घर में हुई।
.
जानकारी के अनुसार फव्वारे की ऊंचाई लगभग 10 फीट थी। पानी का प्रेशर इतना ज्यादा था कि ट्यूबवेल का ढक्कन उड़कर नीचे गिर गया। करीब 10 मिनट तक पानी निकलता रहा। इस दौरान पूरा आंगन पानी से भर गया। प्रत्यक्षदर्शी राजेश पाटीदार ने बताया कि वे ट्यूबवेल के पास बैठे थे। इसी दौरान अचानक पानी का तेज फव्वारा निकलने लगा।
ग्रामीणों ने विशेषज्ञों से जांच करवाने की मांग की स्थानीय लोगों का मानना है कि आसपास कहीं ट्यूबवेल की खुदाई के कारण ये स्थिति बनी होगी।भूगर्भीय हलचल की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। कसरावद एसडीएम सत्येंद्र बैरवा को घटना की जानकारी दी गई है। उन्होंने मामले की जानकारी मंगवाई है। फिलहाल ट्यूबवेल से पानी का बहाव रुक गया है। ग्रामीण भविष्य में किसी बड़ी समस्या से बचने के लिए विशेषज्ञों से जांच कराना चाहते हैं।

घटना के कारण आंगन में पानी भर गया।
[ad_2]
Source link









