Home मध्यप्रदेश person died after falling in a well | कुएं में गिरने से...

person died after falling in a well | कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत: परिवार के साथ खेत पर काम करने पहुंचा था, शिवपुरी के टामकी गांव की घटना – Shivpuri News

62
0

[ad_1]

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के टामकी गांव में खेत पर बने एक कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना आज बुधवार सुबह 8 बजे की हैं। परिजन उसे कुएं से निकालकर कोलारस के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। व्यक्ति

Google search engine

.

जानकारी के मुताबिक कोलारस थाना क्षेत्र के टामकी गांव का रहने वाला रणवीर सिंह गुर्जर(42) अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अपने खेत पर काम करने पहुंचा था। इस दौरान वह अपने खेत पर बने कुएं पर था साथ ही परिवार के सदस्य दूसरे खेत पर काम कर रहे थे। तब ही अचानक वो कुएं में गिर गया।

कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों को रणवीर कुएं में मिला। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। कोलारस पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here