Home मध्यप्रदेश More than 30 thousand foreigners arrived in BTR of Umaria | उमरिया...

More than 30 thousand foreigners arrived in BTR of Umaria | उमरिया के BTR में 30 हजार से ज्यादा विदेशी पहुंचे: जंगल सफारी में पर्यटकों का रिकॉर्ड; एक साल में 17,963 सैलानी बढ़े – Umaria News

50
0

[ad_1]

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वर्ष 2024-25 में कुल 1,96,889 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। इनमें 1,66,123 भारतीय और 30,766 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

Google search engine

.

पिछले वर्ष 2023-24 की तुलना में इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में 17,963 की वृद्धि हुई है। 2023-24 में कुल 1,78,926 पर्यटक आए थे, जिनमें 1,53,032 भारतीय और 25,894 विदेशी पर्यटक थे।

सफारी के लिए जाते पर्यटक।

सफारी के लिए जाते पर्यटक।

1 अक्टूबर से 30 जून तक सीजन

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटक सीजन 1 अक्टूबर से 30 जून तक रहता है। इस दौरान पर्यटक बाघ, बाघिन और उनके शावकों का दीदार करते हैं। कोर जोन में सफारी पर्यटकों की पहली पसंद रही है।

ताला, मगधी और खितौली गेट से होकर पर्यटक सफारी का आनंद लेते हैं। इस वर्ष शावक विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। टाइगर रिजर्व प्रबंधन पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी करता रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here