Home मध्यप्रदेश Panna: Tigress P-151 seen with two little cubs | पन्ना: बाघिन पी-151...

Panna: Tigress P-151 seen with two little cubs | पन्ना: बाघिन पी-151 दो नन्हे शावकों के साथ दिखी: PTR के जुड़ी नाले से निकलते समय सैलानियों ने बनाया वीडियो – Panna News

56
0

[ad_1]

पन्ना टाइगर रिजर्व में वन्यजीव प्रेमियों को बाघिन पी-151 अपने दो नन्हे शावकों के साथ नजर आई। शुक्रवार को सफारी के दौरान बाघिन को उसके शावकों के साथ पर्यटन जोन मंडला के जुड़ी नाले से होते हुए नदी की ओर जाते देखा गया।

Google search engine

.

यह दूसरा मौका है जब करीब 2-3 महीने की उम्र के इन शावकों को अपनी मां के साथ सार्वजनिक रूप से देखा गया है। पर्यटकों ने बाघ परिवार को जिप्सियों के बीच से गुजरते और रोड क्रॉस करते हुए देखा और वीडियो बना लिया। ये वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है।

बाघिन P-151 के दोनों नन्हे शावक।

बाघिन P-151 के दोनों नन्हे शावक।

अब तक 9 बच्चों को दिया जन्म

बाघिन पी-151 की प्रजनन क्षमता भी काफी उल्लेखनीय रही है। उसने अपने पहले प्रजनन में एक, दूसरे में दो, तीसरे में चार और अब चौथे प्रजनन में दो शावकों को जन्म दिया है। यह घटना पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती आबादी का सकारात्मक संकेत है। वर्तमान में बाघिन पी-141 की तरह ही बाघिन पी-151 और उसके शावक भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here