Home मध्यप्रदेश Honour ceremony of Kabir folk song singer of Malwa in Indore |...

Honour ceremony of Kabir folk song singer of Malwa in Indore | इंदौर में मालवा के कबीर लोकगीत गायक का सम्मान समारोह: पद्मश्री भेरूसिंह चौहान का नागरिक अभिनंदन 26 फरवरी को, कई पद्मश्री कलाकार होंगे शामिल – Indore News

64
0

[ad_1]

श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहीद दिवस पर 26 फरवरी को सुबह 10 बजे बिचौली मर्दाना स्थित विद्यासागर स्कूल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मालवा के प्रसिद्ध कबीर लोकगीत गायक भेरूसिंह चौहान का पद्मश्री

Google search engine

.

इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहेंगे। इनमें पद्मश्री से सम्मानित मालवी लोकगीत गायक प्रहलाद टीपाड़िया, पद्मश्री कालूराम बामनिया और बीएसएफ के पूर्व आईजी मो. जियाउल्लाह शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल होंगे।

भेरूसिंह चौहान महू तहसील के बजरंगपुरा गांव के निवासी हैं। वे निर्गुण लोक कबीर गायन के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाते हैं। कबीर के दोहों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी इसी सामाजिक सेवा को देखते हुए इस वर्ष उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में कई कबीर गायकी के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल, समाजसेवी मदन परमालिया और चेतन चौधरी ने बताया कि मालवा की माटी के सपूत को मिले इस सम्मान की खुशी में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here