Home मध्यप्रदेश Forest guard arrested for misbehaving with female employee | महिला कर्मचारी के...

Forest guard arrested for misbehaving with female employee | महिला कर्मचारी के साथ बदतमीजी करने वाला वन रक्षक गिरफ्तार: कोतवाली पुलिस ने पाली से किया गिरफ्तार; 18 जुलाई का है मामला – Umaria News

58
0

[ad_1]

जिला मुख्यालय के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मुख्य कार्यालय में वन रक्षक प्रीतम कोल ने कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी से बदतमीजी करने के साथ कार्यालय में 18 जुलाई को हंगामा किया था। प्रीतम कोल अजाक्स का जिला अध्यक्ष भी था।

Google search engine

.

प्रीतम कोल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा से मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के साथ कार्यालय पहुंचा था। कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी प्रीति द्विवेदी ने चार लोगों के साथ उपसंचालक से मिलने के लिए कहा था। इस पर महिला कर्मचारी से बदतमीजी करने के बाद हंगामा करने के साथ उपसंचालक के कमरे में चला गया।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। प्रीतम कोल 18 जुलाई से ही फरार था। कोतवाली पुलिस ने रविवार को प्रीतम कोल को पाली से गिरफ्तार कर लिया है। वन विभाग ने प्रीतम कोल को पहले ही निलंबित कर दिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here