Home मध्यप्रदेश Electricity company will do maintenance of two feeders | बिजली कंपनी कराएगी...

Electricity company will do maintenance of two feeders | बिजली कंपनी कराएगी दो फीडर का मेंटेनेंस: कल कई क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई – Burhanpur (MP) News

54
0

[ad_1]

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की ओर से शुक्रवार को दो फीडरों का मेंटेनेंस कराया जाएगा। इसके कारण कईं क्षेत्रों में दो घंटे तो कहीं एक घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

Google search engine

.

बिजली कंपनी शहर कार्यपालन यंत्री प्रेमचंद पटेल ने बताया 11 केवी रेस्ट हाउस फीडर का 19 जुलाई शुक्रवार को आवश्यक रखरखाव कराया जाएगा। इसके कारण सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

इसके कारण शिकारपुरा पानी की टंकी क्षेत्र, प्रतापपुरा, पंचमुखी हनुमान, सिलमपुरा, बस स्टैंड, एलआईसी ऑफिस, मीरा हॉस्टल, संजय नगर पार्ट ए सहित आसपास का क्षेत्र प्रभावित होगा।

दोपहर में गड़बड़ महाजन फीडर का मेंटेनेंस

दोपहर 12 बजे से एक बजे तक 11 केवी गड़बड़ महाजन फीडर का मेंटेनेंस कराया जाएगा। इसके कारण गुर्जर भवन, मातृसेवा सदन अस्पताल, संजय नगर पार्ट बी, निमाड़ अस्पताल, मोहन नगर, सुंदर नगर, बालाजी नगर, दत्तात्रय नगर, रास्तीपुरा आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। कार्यपालन यंत्री के अनुसार कार्य की आवश्यकता को देखते हुए समय कम ज्यादा भी किया जा सकता है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here