Home मध्यप्रदेश 10 people got burnt due to lightning strike | आकाशीय बिजली गिरने...

10 people got burnt due to lightning strike | आकाशीय बिजली गिरने से एक साथ 10 लोग झुलसे: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे, घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल – Shivpuri News

60
0

[ad_1]

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के रसेरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से गांव 10 लोग झुलस हो गए। घायलों में महिला सहित बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए बैराड़ के स्वास्थ केंद्र सहित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया हैं।

Google search engine

.

जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार दोपहर रसेरा गांव के बाहर सभी ग्रामीण अपने-अपने खेतों में काम कर रहे थे। करीब 1 बजे गांव में तेज बारिश होना शुरू हो गई थी। बारिश से बचने के लिए करीब 10 लोग जिनमें महिला सहित बच्चे भी शामिल थे, सभी एक पेड़ के नीचे आकर खड़े हो गए थे। इसी दौरान दोपहर 1 बजकर 45 बजे बादलों में गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली पेड़ गिरी। जिससे पेड़ के नीचे खड़े सभी लोग बुरी तरह झुलस गए।

आकाशीय बिजली गिरने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां सभी घायलों को डायल हंड्रेड सहित निजी वाहनों की मदद से बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से 6 घायलों को मेडिकल रेफर किया गया। घायलों में राजेश शाक्य पुत्र मनीराम (25), सलोनी शाक्य पुत्री दाताराम शाक्य (14), प्रियंका शाक्य पुत्री दाताराम कोरी (16), प्रीति शाक्य दाताराम शाक्य (18), लीलाधर ओझा पुत्र रामनिवास ओझा (26) और सोनेराम शाक्य पुत्र छुट्टी शाक्य (50) को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया हैं। वहीं काजल पत्नी लीलाधर ओझा (25), विमला पत्नी रामनिवास (48), शिवम शाक्य पुत्र बलराम शाक्य (14), केला शाक्य पुत्र शोनेराम शाक्य (48) का उपचार बैराड़ के अस्पताल में जारी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here