Home मध्यप्रदेश Chaos broke out in Jan Ashirwad Yatra | आशीर्वाद यात्रा के रथ...

Chaos broke out in Jan Ashirwad Yatra | आशीर्वाद यात्रा के रथ के आगे लेटा कार्यकर्ता, ज्योति डेहरिया नहीं चलेगी के नारे लगे

63
0

[ad_1]

छिंदवाड़ा22 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

परासिया में पहुंची जनआशीर्वाद यात्रा भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नेताओं को परासिया विधानसभा में कार्यकर्ताओं की नाराजगी का सामना करना पडा। दरअसल भाजपा नेत्री ज्योति डेहरिया के विरोध में यहां पर कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक एक कार्यकर्ता जन आशीर्वाद यात्रा के रथ के सामने लेट गया और यहां पर ज्योति डेहरिया नहीं चलेगी के नारे लगाए गए। परासिया में भाजपा कार्यालय के सामने भी नरेंद्र सिंह तोमर के सामने ज्योति डहेरिया नहीं चलेगी के नारे लगाए गए।

भमोडी, अंबाडा, परासिया, चांदामेटा, बडकुही, इकलहरा सभी जगह कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए चल रहे नाम के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान परासिया क्षेत्र में बेहद कम लोग जुटे।

जुन्नारदेव से पहुंची थी यात्रा

आपको बता दे कि यह यात्रा जुन्नारदेव से परासिया पहुंची थी जिसमें यह विरोध के स्वर उठते नजर आए। यात्रा के दौरान कुछ कार्यकर्ता विधानसभा परासिया से ज्योति डेहरिया की दावेदारी से नाराज नजर आए जिन्होंने सारा हंगामा खड़ा कर दिया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here