Home एक्सक्लूसिव युगांडा की धरती में भी बही सनातन की बयार: बागेश्वर महाराज ने...

युगांडा की धरती में भी बही सनातन की बयार: बागेश्वर महाराज ने तीन दिनों तक सुनाई श्री हनुमंत कथा, अभीभूत हुए लोग

226
0

छतरपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी विदेश यात्रा के तहत इन दिनों पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा में है। महाराज श्री कहीं भी रहे लेकिन वह अपने देश की खुशबू जरूर बिखेरते हैं। पूर्वी अफ्रीकी देश पहुंचे युगांडा में उन्होंने पहले दिन राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडिया हाउस में ध्वजारोहण के दौरान मुख्य अतिथि बनकर भारत माता का जय घोष किया। महाराज श्री ने कहा कि हमारा भारत वसुधैव कुटुंबकम की भावना रखता है। यह शास्त्र संपन्न के साथ ही शस्त्र संपन्न है। जरूरत पडऩे पर किसी के लिए जान देता है तो किसी को सुधारने के लिए घर में घुसकर जवाब देना जानता है। युगांडा में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के साथ-साथ युगांडा के मूल निवासियों को भी महाराज श्री ने श्री हनुमंत कथा सुनाई।
भारत से युगांडा पहुंचे महाराज श्री युगांडा स्थित इंडिया हाउस में राष्ट्रगान के साथ पर्व का शुभारंभ किया। इसके बाद महाराज श्री का उद्बोधन हुआ। महाराज श्री ने कहा कि भारत से भले ही युगांडा काफी दूर हो लेकिन दिल के नजदीक है। उन्होंने कहा मुस्कुराते रहिए और तिरंगा लहराते रहिए। महाराज श्री ने कहा कि वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि युगांडा संपन्न बने। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीयों की पहचान है मुस्कुराहट। जब हम फोटो खिंचवाने के लिए मुस्कुराते हैं तो जीवन खुशहाल बनाने के लिए जरूर मुस्कुराए। संस्कृति से जुड़े रहने की बात भी उन्होंने कही। महाराज श्री ने इंडिया हाउस में मौजूद सभी वायु सेना तथा नौसेना के अलावा अन्य भारतीयों को आशीर्वाद दिया। युगांडा में सनातन की बयान बहती दिखाई दी। यहां रहने वाले भारतीय मूल के लोग सनातन मय हो गए।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here