Home मध्यप्रदेश Death of prisoner in Guna jail | रात 3 बजे सीने में...

Death of prisoner in Guna jail | रात 3 बजे सीने में उठा दर्द; अस्पताल ले जाते समय हुई मौत; अवैध शराब के मामले में जेल में बंद था

91
0

[ad_1]

गुना20 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
मृतक भूरा बंजारा। - Dainik Bhaskar

मृतक भूरा बंजारा।

जिला उपजेल में बंद एक कैदी की मौत हो गयी। उसे गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात अचानक सीने में दर्द उठा था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। भूरा कंजर अवैध शराब बेचने के मामले में आरोपी था। उस पर अवैध शराब बेचने के तीन मामले दर्ज थे। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

जानकारी के अनुसार भूरा कंजर(47) निवासी राघोगढ़ अवैध शराब बेचने के मामले में जेल में बंद था। उस पर अवैध शराब के तीन केस दर्ज हैं। जेलर अतुल सिन्हा ने बताया कि रात 3 बजे के आसपास उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। भूरा की मौत की सूचना मिलते ही परिवार वाले बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। वह पहले जेल पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल पहुंच गए।

भूरा के परिजनों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले तक वह पूरी तरह स्वस्थ था। राखी वाले दिन उसकी बहन जेल में उसे राखी बांधने भी पहुंची थी। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई। उसकी बहन ने उसे राखी भी बांधी थी। गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात अचानक उसे सीने में दर्द उठा, जिसके बाद वह अचेत हो गया। जेल प्रबंधन ने उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जेल नियम के अनुसार मजिस्ट्रियल जांच के तहत शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here