Home मध्यप्रदेश Pipe worker injured in fight dies | बहन की इंटर-कास्ट लव मैरिज...

Pipe worker injured in fight dies | बहन की इंटर-कास्ट लव मैरिज पर भाई को बुरा-भला कहा, विवाद में गई जान

63
0

[ad_1]

खंडवा13 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

खंडवा के डूल्हार गांव के रहने एक नलकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले गांव में ही एक परिवार से उसका विवाद हो गया था। परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दूसरे दिन शाम को उसने दम तोड़ दिया। विवाद के पीछे की वजह मृतक द्वारा आरोपीगण के परिवार को लेकर बुरा-भला कह देना सामने आया है। आरोपी परिवार की एक बेटी ने इंटर-कास्ट लव मैरिज कर ली थी। इस बात पर मृतक नलकर्मी ने आरोपी परिवार के एक बालक को ताना दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम डूल्हार निवासी संजय कुशवाह (36) है। रक्षाबंधन के दिन सुबह उसने एक युवक के साथ गाली-गलौच कर दी थी। फिर घर पर जाकर सो गया। दोपहर में युवक के परिवार वालों ने संजय की पिटाई कर दी। संजय के परिवार को बेटे का गुनाह पता चला तो उसके परिवार वालों ने भी उसकी पिटाई कर दी। क्योंकि वह दिनभर शराब के नशे में रहता था। हालत पहले से कमजोर थी। शाम को तबीयत बिगड़ी तो घर वालों जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इधर, रक्षाबंधन के दिन घायल संजय को उसी दिन शाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे दिन गुरुवार रात 9 बजे के करीब उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मारपीट करने वाले राजपूत समाज के पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।‌ गांव के धर्मेंद्र, राहुल, दुर्गेश, महेंद्र और मलखान को गिरफ्तार कर लिया।‌ बताते हैं कि, मृतक संजय की चार बेटियों है। ग्राम पंचायत के जरिए गांव में नल और मोटर पंप चालू करता था। ज्यादा शराब पीने से वह बीमार था। मारपीट का दर्द सहन नहीं कर पाया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here