Home मध्यप्रदेश 6 accused of robbery arrested in Rewa | रीवा में लूट के...

6 accused of robbery arrested in Rewa | रीवा में लूट के 6 आरोपी गिरफ्तार: सराफा व्यापारी से बीच रास्ते की थी लूट – Rewa News

51
0

[ad_1]

रीवा की समान थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 2 माह से फरार लूट के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 5 किलो चांदी और 5 तोला सोना और एक वाहन जब्त किया है।

Google search engine

.

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला शहर के सामान थाना अन्तर्गत जिउला का है। बताया गया कि 29 अप्रैल 2024 की शाम करीब 7.30 बजे आरोपियों ने 10 लाख की ज्वेलरी लेकर जा रहे सराफा व्यापारी से मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि पीड़ित सराफा व्यापारी मंगलेश्वर सोनी तनिष्क गोल्ड के नाम से जिउला में दुकान संचालित करते हैं। 29 अप्रैल को रात 7.30 बजे दुकान बंद कर एक बैग में सोने-चांदी के जेवरात,सोने और चांदी के सिक्के लेकर जा रहे थे। जिसमें 5 किलो चांदी और 5 तोला सोना सहित अन्य दस्तावेज शामिल थे। तभी बीच रास्ते में पीछे से आई सफेद रंग की XUV चार पहिया वाहन ने व्यापारी का रास्ता रोक लिया। इससे पहले की वो कुछ समझ पाता गाड़ी से निकले करीब 4 बदमाशों ने मारपीट शूरू कर दी। मारपीट के बाद बैग छीनकर भाग निकले।

पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। इस दौरान एक चोरी की XUV गाड़ी बिकने की सुचना पुलिस को मुखबिर से मिली। जिस पर पुलिस ने गाड़ी सहित बेचने वाले अमन पटेल को पकड़ लिया। पुलिस ने जांच में पाया कि गाड़ी सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट में इस्तेमाल की गई थी। पकड़े गए आरोपियों से जब कड़ाई से पूछ्ताछ की गई त लूट की घटना का खुलासा हुआ। सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों में दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here