Home मध्यप्रदेश 56 teachers honored in women empowerment ceremony | महिला सशक्तिकरण समारोह में...

56 teachers honored in women empowerment ceremony | महिला सशक्तिकरण समारोह में 56 शिक्षिकाएं सम्मानित: खरगोन में शिक्षा में नवाचार और उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान – Khargone News

52
0

[ad_1]

खरगोन में राज्य शिक्षक संघ महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला सशक्तिकरण और देवी श्री अहिल्या विशिष्ट सम्मान समारोह में 56 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें 28 मातृशक्ति और 28 महिला शिक्षिकाएं शामिल हैं। शिक्षिकाओं को शिक्षा में नवाचार और उल्लेखनीय

Google search engine

.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रांताध्यक्ष जगदीश यादव ने राज्य शिक्षक संघ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षाकर्मी से शिक्षक बनने तक की यात्रा में संघ का योगदान अहम रहा है। प्रतिनिधियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए न्यायालय में जाने का निर्णय लिया।

समारोह में सनातन नारी शक्ति समूह ने एक विशेष प्रस्तुति दी। सुषमा शर्मा के नेतृत्व में 23 सदस्यीय दल ने अहिल्यादेवी और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुराम मालवीया, प्रवक्ता संतोष जायसवाल, श्याम चौधरी, जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रियंका चौहान, सुनीता पूरे और ब्लॉक अध्यक्ष एकता दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

देखिए तस्वीरें-

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here