Home मध्यप्रदेश 50 thousand devotees visited Someshwar Dham till afternoon | सोमेश्वर धाम में...

50 thousand devotees visited Someshwar Dham till afternoon | सोमेश्वर धाम में दोपहर तक 50-हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन: शिव बारात में कलाकारों ने दी मोहक प्रस्तुति, कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा – Raisen News

55
0

[ad_1]

रायसेन किले की पहाड़ी पर स्थित प्राचीन सोमेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर दोपहर तीन बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन किए। मंदिर के गेट से बाहर तक दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगी रही।

Google search engine

.

सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पत्नी के साथ दर्शन किए। उन्होंने भजन मंडली के साथ डमरू बजाकर कीर्तन में भी हिस्सा लिया। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी पंकज कुमार पाण्डेय ने भी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शिव बारात मैं नाचते गाते निकले श्रद्धालु

पाटनदेव से बम-बम भोलेनाथ सेवा समिति द्वारा विशेष शिव बारात निकाली गई। बारात ढोल-नगाड़ों की धुन पर सोमेश्वर धाम मंदिर तक पहुंची। नीरज गहलोद आर्ट्स ग्रुप के कलाकारों ने विशेष प्रस्तुति दी। युवाओं की टोलियां विभिन्न वेश-भूषा में नृत्य करती हुई चल रही थीं।

धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की। भक्तों को साबूदाने की खिचड़ी और खीर का प्रसाद वितरित किया गया।

देखिए महाशिवरात्रि पर सोमेश्वर धाम की झलकियां

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here