[ad_1]

- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivpuri
- Straw Stock Caught Fire Fire Brigade Reached For Hours, Thousands Of Quintals Of Straw Burnt To Ashes
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंनतपुर गांव के पास भूसे के स्टॉक में रविवार दोपहर आग लग गई। कई घंटों के बाद मौके पर पहुंची कोलारस नगर परिषद की फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना से भूसा मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ।
जानकारी के अनुसार अनंतपुर के रहने वाले विकास रघुवंशी पुत्र उग्रसेन रघुवंशी ने अंनतपुर गांव के पास विकास धर्म कांटे पर लगभग दस हजार क्विंटल भूसे को खरीद कर रखा हुआ था।
विकास रघुवंशी ने बताया कि लगभग 1:30 बजे भूसे के स्टॉक में आग लग गई थी। प्रशासन को कई बार मदद के लिए फोन किया लेकिन फायर ब्रिगेड करीब 3 घंटे बाद मौके पर पहुंची तब तक उनका कई हजार क्विंटल भूसा जलकर खाक हो चुका था। इससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल पाया है।
खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link









