[ad_1]

पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार देर शाम को नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को आगामी त्योहार व चुनाव के दौरान पुलिस के सहयोगी बनकर करने वाले कर्तव्यों से अवगत कराया गया। इसमें 130 युवाओं छात्र-छात्राओं को ग्राम रक्षा समिति का सदस्य बनाया। ये युवा पुलिस की कार्यप्रणाली से वाकिफ होंगे। इन्हें मौका दिया जाएगा। पुलिसिंग कैसे होती है। ये जानने का अवसर प्रदान होगा। उनके आने-वाले समय में कॅरियर में काफी मददगार साबित होगी। वहीं समय-समय पर कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है।
आगामी दिवस में आने वाले त्योहारों व विधानसभा चुनाव में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग व ड्यूटी करेंगे, ऐसी अपेक्षा है। मप्र पुलिस द्वारा में भी अभिमन्यु अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिलाओं के विरुद्ध हो रहा है। अपराध के खिलाफ आवाज उठाने और उसे रोकने के लिए भी इन्हें जागरूक को प्रोत्साहित कर अभियान के तहत भी इन्हें जोड़ा गया है।
एसपी पुनीत गहलोद ने नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को अलग पहचान होने को लेकर उन्हें टी-शर्ट वितरित की गई। ताकि आमजन उनके साथ पॉजिटिव व्यवहार कर सहयोग प्रदान करें। एसडीपी दिनेश सिंह चौहान, थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक बलदेव सिंह मुजाल्दा, यातायात प्रभारी बड़वानी सूबेदार उषा सिसोदिया, सूबेदार रजनी भार्गव, कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक भरत रावत सहित बड़वानी पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



[ad_2]
Source link









