Home मध्यप्रदेश 10 से ज्यादा यात्री हुए घायल, 5 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल...

10 से ज्यादा यात्री हुए घायल, 5 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया | More than 10 passengers were injured, 5 seriously injured were referred to the district hospital

52
0

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)एक घंटा पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

जिले के नौगांव होते हुए उत्तरप्रदेश के झांसी से महोबा जा रही एक यात्री बस शुक्रवार को नौगांव थाना क्षेत्र में फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया है कि घटना के वक्त बस गलत साईड पर चल रही थी। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। 5 यात्रियों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी भी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थे, उनकी टीम ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दीनदयाल महतों (डीडीएम) कंपनी की बस क्रमांक एमपी 16 पी 0359 रोज की तरह उत्तरप्रदेश के झांसी से सवारियां बैठाकर महोबा जा रही थी। इसी दौरान नौगांव थाना क्षेत्र में शाम करीब पौने 5 बजे फोरलेन के ओवरब्रिज के पास गलत साईड पर चलते हुए बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने थाना पुलिस को सूचना देकर अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक यादव भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए थे जिन्हें एंबुलेंस वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव भेजा गया। गंभीर रूप से घायल खुशी विश्वकर्मा पुत्री रामरतन उम्र 18 वर्ष, हीरालाल पाल, पूरन जाटव और सुमित्रा पाल हीरापुर टपरियन सहित एक अन्य यात्री को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

वहीं बस चालक सुलेमान 52 वर्ष निवासी महोबा, पूरन सिंह पिता लोहरे जाटव निवासी मथुरा, अनिल दुबे पुत्र हरप्रसाद दुबे उम्र 55 वर्ष, भारत सिंह 60 वर्ष ठठेवरा, अनिल कुमार 65 वर्ष मऊरानीपुर, हरीश कुमार 50 वर्ष महोबा, नागेंद्र खरे 54 वर्ष, अर्चना खरे 50 वर्ष, चौहान सिंह यादव 46 वर्ष लुहेड़ी, नितिन सेन उम्र 30 वर्ष छतरपुर, देशराज पिता छत्ता उम्र 58 वर्ष बड़ागांव, जगेंद्र साहू पिता स्व. नवल साहू 45 वर्ष निवासी बिलहरी को मामूली चोटें होने के कारण उनका नौगांव में ही इलाज किया गया।

बताया गया है कि चूंकि बस तेज रफ्तार में नहीं थी। इस कारण से बड़ा हादसा टल गया अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here