Home एक्सक्लूसिव सफलतम एक वर्ष: छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने एक साल के कार्यकाल...

सफलतम एक वर्ष: छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने एक साल के कार्यकाल में छोड़ी उल्लेखनीय छाप

75
0

छतरपुर। छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने 6 अगस्त 2024 को छतरपुर में ज्वाइन किया था। आज उनको एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने छतरपुर जिले के लिए बहुत सारे काम किए हैं जो उनकी उपलब्धि है। सबसे पहले उन्होंने केन बेतवा लिंक परियोजना का 377 करोड़ का भुगतान कराया। इसके अलावा उन्होंने छतरपुर जिले में जनसुनवाई हर मंगलवार को अनुविभागीय स्तर पर शुरु कर एक नई पहल की जिसकी आम जनता ने सराहना की है। श्रद्धांजलि योजना के तहत शासकीय कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उनके परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति दी. ऐसे 36 लोग लाभान्वित हुए हैं। पर्यावरण में ध्यान में रखते हुए जिले में सभी अधिकारियों को पौधा रोपण करने का लक्ष्य दिया गया है जिसका कार्य लगातार प्रगति से चल रहा है। जिले की नलजल योजना की सात परियोजनाओं में काम तेजी से चल रहा है। बकस्वाहा ब्लाक में नलजल योजना के तहत पूरा काम हो चुका है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर आदर्श आंगनबाड़ी शुरु की गई हैं जिसमें बच्चों को पढऩे पढ़ाने के लिए कोई रुटीन फॉलो किया जाता इसके लिए एक दिनचर्या निर्धारित की गई है और बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ईसीसीई पाठ्यक्रम के माध्यम से अनुशासन विकसित करने और अधिक ज्ञान प्राप्त करने में भी मदद की जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में चार संदीपनी स्कूलों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। मेडिकल कॉलेज का कार्य लगभग शीघ्र पूर्ण होने जा रहा है। इसके अलावा देश के प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के दौरे छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में होने की पूरी तैयारी के साथ कलेक्टर को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। इसके अलावा जिले में पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा के तहत आयुष्मान धारकों को एयर एंबुलेंस की सुविधा कराकर 60 मरीजों को एयर एंबुलेंस से भेजा गया। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में एक लाइब्रेरी का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। केन बेतवा परियोजना का 25 दिसंबर को आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री और वीआईपी लोगों की प्रबंधन व्यवस्था को सफलता पूर्वक किया। इसके अलावा कलेक्टर ने बताया कि आने वाले कुछ समय में सागर से कबरई राष्ट्रीय मार्ग का काम शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 दिन के अंदर लगभग 400 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र देकर रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। कलेक्टर ने यह भी बताया कि छतरपुर जिले में काम करने का अच्छा अवसर प्राप्त हुआ है और जिले के लोग काफी अच्छे हैं। फिलहाल छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आज एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है।

Google search engine
Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here