[ad_1]

फाइल फोटो।
भिंड के राजपूत नगर में एक सूने घर में चोरों ने चपत लगाते हुए सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक राजपूत नगर में रहने वाले अजय पुत्र ब्रह्मस्वरूप शर्मा के रिश्तेदार के घर शादी थी। परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गया था। घर सूना था परिवार के सदस्य 2 मई को शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जब वो 3 मई को लौटकर आए तो उन्हें घर के ताले टूटे मिले। परिवार के सदस्यों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल की और इसके बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक चोर घर के अंदर से सोने की बेसर, बैंदा, सोने के सुई धागा, कानों के फूल, समेत अन्य सोने चांदी के जेबर ले भागे। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने 67 हजार का सोने चांदी का सामान होने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
[ad_2]
Source link









