Home मध्यप्रदेश ‘Ramraja’ song will be released on 31st March in Orchha | ‘रामराजा’...

‘Ramraja’ song will be released on 31st March in Orchha | ‘रामराजा’ गीत का विमोचन 31 मार्च को ओरछा में: शान और देवऋषि की आवाज में – Bhopal News

58
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर से जुड़े ‘रामराजा’ गीत का विमोचन 31 मार्च को ओरछा रामराजा मंदिर में किया जाएगा। यह विशेष गीत ‘रामराजा’ भगवान राम को समर्पित है और उनकी गौरवशाली कथा को संगीतबद्ध करता है।

Google search engine

.

इस पुस्तक का विमोचन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया था और अब यह जनमानस के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। पुस्तक को प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग राजाराम मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और आध्यात्मिक महिमा से परिचित हो सकें।

गीत को बॉलीवुड सिंगर शान ने अपनी आवाज़ में गाया है। गीत के बोल मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पी. नरहरि और दार्शनिक, संगीतकार एवं लेखक देवऋषि (जिन्हें पूर्व में ऋषिकेश पांडे के नाम से जाना जाता था) ने लिखे हैं। इस गीत का संगीत भी स्वयं देवऋषि द्वारा तैयार किया गया है, जो अपने अद्वितीय नादयोग और आध्यात्मिक संगीत दृष्टिकोण के लिए प्रसिद्ध हैं।

ओरछा के ऐतिहासिक राजाराम मंदिर से जुड़ा गीत

यह गीत ओरछा के प्रसिद्ध राजाराम मंदिर और उसकी आध्यात्मिकता पर आधारित है। यह मंदिर भारत के उन विरले मंदिरों में से एक है, जहां भगवान श्रीराम को राजा के रूप में पूजा जाता है। ‘रामराजा’ गीत की प्रेरणा आईएएस पी. नरहरि और देवऋषि द्वारा लिखित प्रसिद्ध पुस्तक ‘रामराजा’ से ली गई है, जो इसी ऐतिहासिक मंदिर की कथा और परंपरा को दर्शाती है।

महागाथा द्वारा प्रकाशित और निर्मित

इस ऐतिहासिक गीत और पुस्तक को ‘महागाथा’ द्वारा प्रकाशित और निर्मित किया गया है। महागाथा, भारतीय इतिहास और संस्कृति को समर्पित एक प्रतिष्ठित प्रकाशन और प्रोडक्शन हाउस है, जो भारतीय लोककथाओं और ऐतिहासिक गाथाओं को पुनर्जीवित करने के लिए समर्पित है।

विमोचन समारोह

इस अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां, संगीत प्रेमी, शोधकर्ता और गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहेंगे। यह गीत न केवल श्रीराम भक्ति का प्रतीक होगा, बल्कि ओरछा के गौरवशाली इतिहास को संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास भी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here