Home मध्यप्रदेश रीवा में नौतपा के चौथे दिन आया आंधी तूफान, कई क्षेत्रों में...

रीवा में नौतपा के चौथे दिन आया आंधी तूफान, कई क्षेत्रों में गिर चने के आकार के ओले | storm came on the fourth day of Nautapa in Rewa, hail fell in many areas

56
0

[ad_1]

रीवा40 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

रीवा जिले में नौतपा के चौथे दिन आंधी तूफान आया है। इस बीच कई क्षेत्रों में वर्षा के साथ चने के आकार के ओले गिरे है। बेमौसम बारिश से जहां शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों के लिए आफत की बारिश साबित हुई। कृषकों ने बताया कि खेतों में खड़ी प्याज व मूंग का काफी नुकसान हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि 28 मई को दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। इस दौरान हवा की गति 32 किलो मीटर प्रति घंटा से चली है। वहीं हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम एवं धूप 02:53 मिनट तक रही है। सुबह की आद्रता 98 और शाम की आद्रता 26 प्रतिशत रही है।

मुआवजे की मांग
किसान संयुक्त मोर्चा के संयोजक एडवोकेट शिव सिंह ने बताया कि मुआवजे की मांग की है। कहा है कि रविवार की शाम 4 बजे के बाद कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है। ऐसे जिला प्रशासन सर्वे कराए। क्योंकि प्याज और मूंग की फसल आधी और ओले के कारण पूरी तरह नष्ट हो गई है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here