Home मध्यप्रदेश Temperatures reached 41.5 degrees in Datia | दतिया में 41.5 डिग्री पहुंचा...

Temperatures reached 41.5 degrees in Datia | दतिया में 41.5 डिग्री पहुंचा पारा: तेज धूप के कारण सुनसान दिखाई दिए बाजार; अगले हफ्ते लू चलने के आसार – datia News

53
0

[ad_1]

दतिया में सोमवार को गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Google search engine

.

दिन में 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। तेज धूप के कारण बाजार सुनसान दिखाई दिए। लोग पसीने से तरबतर नजर आए। करीब पांच दिन पहले रात में आई आंधी और बारिश से मौसम में ठंडक थी। लेकिन सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया।

अगले एक सप्ताह लू चलने की संभावना

अचानक बदले मौसम का लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। कई लोग खांसी और जुकाम से परेशान हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग चेहरा ढंककर निकल रहे हैं। दुकानों पर गमछों की बिक्री तेज हो गई है। ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह में सूरज की तपिश और बढ़ेगी। लू चलने की संभावना है। प्रशासन लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी करने की तैयारी कर रहा है। दतिया में पत्थरों की चट्टानों के कारण दोपहर से देर रात तक गर्मी बनी रहती है। इसलिए घरों, दफ्तरों और निजी प्रतिष्ठानों में गर्मी से बचने के उपाय शुरू कर दिए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here