Home एक्सक्लूसिव मुंब्रा के ‘रंग’ पर छिड़ी जंग: ओवैसी की पार्षद के सवाल पर...

मुंब्रा के ‘रंग’ पर छिड़ी जंग: ओवैसी की पार्षद के सवाल पर एकनाथ शिंदे का ‘भगवा’ प्रहार

43
0

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव में जीत हासिल की AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख के बयान पर अब राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, उन्होंने सहर शेख के हरे रंग में रंगने वाले बयान पर पलटवार करते हुए नसीहत दी है और बताया कि मुंब्रा ठाणे के अंदर आता है और ठाणे का रंग भगवा है, तो भगवा में हरा रंग कैसे होगा? आपको बता दें कि डिप्टी सीएम ने यह बयान 23 जनवरी को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के 100वें जन्मदिन पर दिया।

आपको बता दें कि वार्ड 30 से जीतने के बाद सहर शेख और उनके पिता युनूस शेख ने जो बयान दिया था, उसको लेकर पूरे महाराष्ट्र की सियासत में चर्चा होने लगी। अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान AIMIM की नई पार्षद ने कहा था कि अल्लाह हमारे पास है और हमारे पास मजलिस की ताकत है; हम किसी के बाप के मोहताज नहीं हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अगले पांच साल में मुंब्रा को हरे रंग से रंग दें। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 5 साल में मुंब्रा की सभी सीटों पर मीम का प्रत्याशी दिखाई देगा। अब इस बयान को लेकर महाराष्ट्र में जमकर राजनीति होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि मुंब्रा पुलिस को सहर के खिलाफ नोटिस जारी करना पड़ा।

Google search engine

मीम प्रत्याशी ने दी थी सफाई

पूरे महाराष्ट्र में जब सहर शेख के बयानों की चर्चा होने लगी, तब उन्होंने सफाई भी पेश की। उन्होंने कहा कि हमारे झंडे का रंग हरा है, इसलिए मैंने कहा कि मुंब्रा हरा होगा। अगर हमारे झंडे का रंग भगवा या नीला होता, तो हम मुंब्रा को नीला या भगवा रंगने के लिए कहते। फिलहाल उनके बयान को लेकर भाजपा नेता किरीट सोमैया मुंब्रा थाने पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने ओवैसी की पार्षद को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी कि वह इस प्रकार के भड़काऊ भाषण न दें।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here