Home खास खबर तिरंगे की आन-बान-शान के लिए तैयार छतरपुर: परेड की तैयारियों ने भरा...

तिरंगे की आन-बान-शान के लिए तैयार छतरपुर: परेड की तैयारियों ने भरा जोश; प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर पार्थ जैसवाल करेंगे ध्वजारोहण…

40
0

छतरपुर। देश के 77वें गणतंत्र दिवस-2026 के भव्य आयोजन के लिए छतरपुर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में मुख्य समारोह की ‘फाइनल परेड रिहर्सल’ पूरी गरिमा और अनुशासन के साथ संपन्न हुई।

कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। रिहर्सल के दौरान स्वयं कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा प्रोटोकॉल का जायजा लिया।जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अर्जरिया ने बताया कि समारोह को भव्य बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। रिहर्सल में निम्नलिखित टुकड़ियों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया:

Google search engine

पुलिस बल और होमगार्ड के अनुशासित दल।

NCC और NSS के कैडेट्स।

विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक दल

प्रशासन की अपील अधिकारियों ने परेड के दौरान तालमेल और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। पुलिस लाइन ग्राउंड को सजाया जा रहा है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से इस राष्ट्रीय गौरव के पर्व में उत्साहपूर्वक शामिल होने की अपील की है।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here