Home मध्यप्रदेश घर के कमरे में फंदा लगाया, बीमारी का चल रहा था इलाज...

घर के कमरे में फंदा लगाया, बीमारी का चल रहा था इलाज | Noose was hanged in the room of the house, the treatment of the disease was going on

58
0

[ad_1]

सागर29 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतिकात्मक फोटो।

सागर में गोपालगंज थाना की शनिचरी पुलिस चौकी क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार वालों ने घटना देखी तो पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार कृष्णगंज वार्ड निवासी राजा रसूल पुत्र मिर्जा रसूल बेग उम्र 46 साल ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया। परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो राजा फंदे पर झूल रहा था।

घटना देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पंचनामा बनाकर अस्पताल भेजा। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक को काफी समय से कैंसर की बीमारी थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। जिसके कारण वह परेशान रहता था। घटना के कुछ समय पहले ही मृतक के साथ परिवार वाले बैठे रहे। मृतक परिवार वालों से अलग होकर कमरे में गया। जहां उसने फंदा लगा लिया। मामले में गोपालगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here