Home मध्यप्रदेश ‘श्रीराम’ नाम से बॉयज हॉस्टल, कपड़ों का शोरूम भी मिला; नगर निगम...

‘श्रीराम’ नाम से बॉयज हॉस्टल, कपड़ों का शोरूम भी मिला; नगर निगम ने थमाया नोटिस | Boys hostel, clothes showroom was also found in the name of ‘Shriram’; Municipal corporation handed over notice

57
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Boys Hostel, Clothes Showroom Was Also Found In The Name Of ‘Shriram’; Municipal Corporation Handed Over Notice

भोपाल5 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने और धर्मांतरण के आरोप से घिरे दमोह के गंगा जमना स्कूल के संचालक इदरीश खान का कारोबार भोपाल तक फैला है। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में उसका गंगा जमना नाम से ही बहुमंजिला इमारत में बॉयज हॉस्टल, गेस्ट हाउस और रेडीमेड गारमेंट्स का शोरूम चल रहा है। इस पर भोपाल नगर निगम ने नोटिस जारी कर कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।

दमोह के गंगा जमना स्कूल पर लगे गंभीर आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ने स्कूल संचालक की संपत्ति की जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद उसकी संपत्ति खंगाली जा रही है। शुक्रवार को जीएसटी समेत 5 विभागों ने दमोह में इदरीश खान के ठिकानों पर दबिश दी थी।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट कर लिखा – गंगा जमना ग्रुप द्वारा राजधानी में हॉस्टल संचालित करने की सूचना मिली है। इसका नाम श्री राम हॉस्टल होने की जानकारी मिल रही है। प्रबंधक भी अपना नाम उपाध्याय बता रहा है। क्या पहचान बदल के हॉस्टल चलाया जा रहा है?

अशोका गार्डन इलाके में ही गंगा जमना नाम से रेडीमेड गारमेंट्स का शोरूम भी संचालित है।

अशोका गार्डन इलाके में ही गंगा जमना नाम से रेडीमेड गारमेंट्स का शोरूम भी संचालित है।

श्रीराम नाम से बॉयज हॉस्टल चल रहा

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के ट्वीट के बाद भोपाल नगर निगम की टीम हरकत में आई। पता चला कि गंगा जमना ग्रुप का हॉस्टल एवं गेस्ट हाउस और कपड़े का शोरूम संचालित हो रहा है। हॉस्टल ‘श्री राम बॉयज हॉस्टल’ नाम से संचालित किया जा रहा है। निगम की टीम शनिवार को अशोका गार्डन क्षेत्र में पहुंची, लेकिन यहां कोई नहीं मिला। अंदर कमरों में ताला लगा था। यहां फर्स्ट फ्लोर पर हॉस्टल संचालित है। हॉस्टल के अंदर उर्दू में लिखे कुछ पोस्टर भी चिपके मिले हैं।

निगम ने नोटिस चस्पा किया

नगर निगम के अधिकारियों को वहां कोई नहीं मिला तो वे हॉस्टल पर नोटिस चस्पा कर आए। यह नोटिस बिल्डिंग के मालिक मोहम्मद राशिद के नाम से है। नोटिस में बिल्डिंग की परमिशन, संपत्ति कर संबंधी, निर्माण कार्य पूरा होने, बिल्डिंग किराए पर देने और किराएदार की जानकारी समेत दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है। साथ ही 12 बिंदुओं पर जवाब भी मांगा है। नगर निगम ने कपड़ों के शोरूम पर भी नोटिस चस्पा किया है।

निगम ने तीन दिन में नोटिस का जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि जवाब नहीं देने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। NCPCR के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने भी सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

निगम ने बिल्डिंग के मालिक मोहम्मद राशिद के नाम से नोटिस चस्पा किया है।

निगम ने बिल्डिंग के मालिक मोहम्मद राशिद के नाम से नोटिस चस्पा किया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here