#छतरपुर। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अगम जैन की एक अनूठी पहल रंग ला रही है। वर्ष 2026 के प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह की सफलता के बाद, जनवरी के तृतीय सप्ताह में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
#एसपी कार्यालय में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के दौरान, फील्ड वर्क से लेकर कार्यालयीन कार्यों में दक्षता दिखाने वाले जांबाजों की हौसलाअफजाई की गई।
नि. उदयवीर सिंह तोमर थाना प्रभारी चंदला हत्या के फरार आरोपी की सफल तलाश।
आर. प्रवीण सिंह थाना चंदला गोपनीय सूचना तंत्र के जरिए आरोपी की गिरफ्तारी।
आर. दशरथ सिंह जाट थाना गढ़ी मलहरा डायल 112 की तत्परता से 1 घंटे में गुमशुदा बच्चों को खोजा।
आर. गजराज सिंह थाना बड़ा मलहरा अपहरण एवं बलात्कार के आरोपी की गिरफ्तारी।
प्र.आर. अरविंद शर्मा थाना कोतवाली सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित निराकरण।
म.आर. दिव्या भारती SDOP बिजावर पत्राचार और कार्यालयीन कार्यों का उत्कृष्ट संधारण।
आर. राजाराम प्रजापति थाना राजनगर CC-TNS पोर्टल पर सर्वाधिक फीडिंग।
सम्मानित होने वालों में आरक्षक सुरेंद्र तिवारी (ओरछा रोड) को सीएम हेल्पलाइन, आरक्षक रमाशंकर सिंह (बमीठा) को न्यायालयीन कार्यों, और आरक्षक प्रदीप विरथरे (गुलगंज) को जप्ती माल के निराकरण में विशेष योगदान के लिए सराहा गया। वहीं आरक्षक राजेश शर्मा (पिपट) और बृजलाल (नौगांव) ने मालखानों के पेंडिंग कार्यों को निपटाने में रुचि दिखाई। हाई कोर्ट शाखा के आरक्षक शिवांशु मिश्रा को उनकी त्वरित कार्यप्रणाली के लिए पुरस्कृत किया गया।
#बेहतर कार्य करने वालों को पहचान मिलना जरूरी है। यह सिलसिला हर सप्ताह जारी रहेगा ताकि पुलिस बल पूरी ऊर्जा और पारदर्शिता के साथ जनता की सेवा कर सके…
अगम जैन, पुलिस अधीक्षक, छतरपुर










