Home मध्यप्रदेश उपद्रवियों ने वाहनों में भी की तोड़फोड़; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा...

उपद्रवियों ने वाहनों में भी की तोड़फोड़; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा | Stone pelting in Kanwar Yatra in Khandwa

58
0

[ad_1]

खंडवा10 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा।

खंडवा में कांवड़ यात्रा में पथराव के बाद बवाल हो गया। कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंके। साथ ही एक बाइक में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि पत्थर किसने और कहां से फेंके गए है।

दरअसल सोमवार को जय हिंदू राष्ट्र की कांवड़ यात्रा नगर भ्रमण पर निकली थी। यात्रा को महादेवगढ़ मंदिर जाना था। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। सभी लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे। रात करीब साढ़े 8 बजे यात्रा कहारवाड़ी क्षेत्र से गुजरी। यह महादेवगढ़ मंदिर से करीब 500 मीटर दूर है। तभी यहां पथराव की घटना हो गई।

अचानक बरसने लगे पत्थर

चौकी के सामने यात्रा पर अचानक कहीं से पत्थर बरसाना शुरू हो गए। जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग तितर-बितर हाेने लगे। करीब पांच मिनट तक असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। उपद्रवियों ने एक बाइक में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही तहसीलदार के वाहन का कांच भी तोड़ दिया।

जलेबी चौक पर कलेक्टर अनूप सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति काे काबू में किया।

जलेबी चौक पर कलेक्टर अनूप सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति काे काबू में किया।

पुलिस ने तुरंत संभाली स्थिति

यात्रा में करीब 500 की संख्या में पुलिस बल मौजूद था। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने तुरंत एक्शन लेकर स्थिति को कंट्रोल में लिया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए उपद्रवियों पर लाठीचार्ज भी किया और उन्हें वहां से खदेड़ा।

कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा समापन की ओर थी। अचानक कुछ लोगों ने पत्थर मारना शुरू कर दिया। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियाें की पहचान की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई जाएगी।

पथराव के दौरान ज्यादातर अफसर पुलिस चौकी के पास बैठे थे। सूचना पर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। धारा 144 लागू करने के सवाल पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

पुलिस को थी आशंका

पुलिस को यात्रा में पहले से गड़बड़ी की आशंका थी। इसलिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही थी।

खंडवा के कहारवाड़ी में कुछ लोगों ने पत्थर फेंके।

खंडवा के कहारवाड़ी में कुछ लोगों ने पत्थर फेंके।

उपद्रवियों ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

उपद्रवियों ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here