Home मध्यप्रदेश Constable of Rajgarh police station committed suicide | राजगढ़ थाने के आरक्षक...

Constable of Rajgarh police station committed suicide | राजगढ़ थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या: पंखे के सहारे लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिला; पत्नी और 2 साल के बेटे के साथ रहता था – Dhar News

57
0

[ad_1]

राजगढ़ थाने पर पदस्थ आरक्षक ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लक्ष्मी विहार कॉलोनी स्थित अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आरक्षक जनवरी 2023 से राजगढ़ थाने में अपनी सेवाएं दे रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ लक्ष्मी विहार कॉलोनी क

Google search engine

.

परिजनों से चर्चा कर कारण जानने का प्रयास घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों से चर्चा कर रही है।

12 बजे ड्यूटी कर घर लौटा था आरक्षक अजय बामनिया ने बेडरूम में पंखे पर रस्सी फंदा बनाकर सुसाइड किया है। पुलिस के अनुसार आरक्षक अजय रात करीब 12 बजे ड्यूटी कर घर लौटे थे और अपने बेडरूम में जाकर सो गए थे। आरक्षक की पत्नी ने जब सुबह दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद बेडरूम की खिड़की खोलकर देखा तो आरक्षक का शव पंखे के सहारे रस्सी से लटका हुआ दिखा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

पत्नी मनीषा और 2 साल के बेटे जयवर्धन के साथ रहता था घटना की जानकारी मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार तथा राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। आरक्षक झाबुआ जिले के पारा के ग्राम दलपुरा का रहने वाला था। राजगढ़ में पत्नी मनीषा और 2 साल के बेटे जयवर्धन के साथ रहता था।

कोई सुसाइड नोट नही मिला आरक्षक की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन राजगढ़ पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर भिजवाया। आरक्षक के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here