Home मध्यप्रदेश सागर में चरित्र शंका की बात पर हुआ विवाद, गला दबाकर पत्नी...

सागर में चरित्र शंका की बात पर हुआ विवाद, गला दबाकर पत्नी की कर दी हत्या | Controversy over character doubt in Sagar, wife strangled to death

55
0

[ad_1]

सागर28 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतिकात्मक फोटो।

सागर के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम पटना बुजुर्ग में चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटनाक्रम दंपती की 13 वर्षीय बेटी के सामने हुआ। वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मर्ग जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतका सोनू विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी पटनाबुजुर्ग की शादी 16 साल पहले कोमल विश्वकर्मा के साथ हुई थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक चल रहा था। उनकी 13 साल की एक बेटी है। लेकिन कुछ समय से पति कोमल अपनी पत्नी सोनू पर चरित्र शंका करने लगा। जिसको लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। 10 मार्च की रात चरित्रशंका की बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि कोमल ने गला दबाकर पत्नी सोनू की हत्या कर दी। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।
आवाज सुन जागी तो देखा पापा ने मम्मी को मार दिया
वारदात की प्रत्यक्षदर्शी मृतका की 13 वर्षीय बेटी ने बताया कि पापा कोमल और मम्मी सोनू के बीच चरित्रशंका की बात को लेकर अक्सर लड़ाई होती थी। 10 मार्च की रात मैं, मम्मी सोनू, पापा कोमल लेटे थे। मैं सो गई थी। इसी बीच रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पापा और मम्मी के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़े की आवाज सुन मैं जागी तो देखा पापा ने मम्मी से लड़ते हुए गला दबा दिया। मम्मी हाथ-पैर हिलाने लगी। कुछ देर बाद मम्मी शांत हो गई। मैं डर गई थी। वहीं पर लेटी रही। सुबह 6 बजे उठकर दादी के घर गई और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।

परिवार के लोगों ने आकर देखा तो मां की मौत हो चुकी थी। मृतका के गले में चोट के निशान थे। मुंह से खून निकला हुआ था। मामले में पुलिस ने मौके पर मिले साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आरोपी कोमल पुत्र हेमराज विश्वकर्मा उम्र 40 साल निवासी पटना बुजुर्ग के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। रहली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी कोमल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
देवर ने फोन पर कहा सोनू खत्म हो गई
मृतका के पिता करन विश्वकर्मा निवासी भैंसा पहाड़ी ने बताया कि करीब 16 साल पहले बड़ी बेटी सोनू की शादी पटनाबुजुर्ग के कोमल विश्वकर्मा के साथ की थी। 11 मार्च को मैं अपने घर पर था। तभी बेटी के देवर का फोन आया। उन्होंने बताया कि सोनू खत्म हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार वालों के साथ तुरंत बेटी की ससुराल पहुंचा। जहां नातिन ने बताया कि पापा ने मम्मी को मार दिया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here