Home मध्यप्रदेश Congress’s district headquarters protest | कांग्रेस का जिला मुख्यालय धरना प्रदर्शन: नेता...

Congress’s district headquarters protest | कांग्रेस का जिला मुख्यालय धरना प्रदर्शन: नेता बोले- कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है, समर्थन मूल्य दिलाने की मांग – Barwani News

59
0

[ad_1]

बड़वानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय में झंडा चौक स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन जनता को उसकी मूलभूत सुविधाएं दिलाए जाने, किसानों की आर्थिक परेशानी, महिलाओं-बालिकाओं के साथ हो रहे अत्याच

Google search engine

.

इस दौरान कांग्रेस नेता सुनील यादव ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिले पत्र का हवाला देते हुए बताया कि कांग्रेस इस बार किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगी। खासतौर पर समर्थन मूल्य गेहूं और धान की खरीदी न होने को लेकर किसानों में इस मुद्दे को लेकर नाराजगी है। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। कांग्रेस सरकार पर दबाव बनाएगी कि वह अपने वादे को पूरा करे। भारी बारिश से किसानों के सोयाबीन और धान की फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश के 50 प्रतिशत किसानों की सोयाबीन फसल में फल ही नहीं लगा है। किसानों की लागत मूल्य दोगुना हो गई है। वर्ष 2011 में भी सोयाबीन की फसल के दाम 4300 रुपए प्रति क्विंटल थे। आश्चर्य की बात है कि आज भी वर्ष 2024 में पुराने दामों पर ही उनकी उपज खरीदी जा रही है। केंद्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और किसान एमएसपी की मांग लगातार कई वर्षों से कर रहे है। आज भी उनकी फसलों को एमएसपी के समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं की जा रही है। ऐसे कई मुद्दों और मांगों को लेकर कांग्रेस ने आज ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन कर सरकार को घेरा है।

पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी राम यादव ने बताया कि आज धरना प्रदर्शन में खराब सड़कों और बारिश से किसानों की बिगड़ी स्थिति जैसे मुद्दे भी शामिल है। इस समय अन्न दाता किसान परेशानियों से जूझ रहा है। भारी बारिश से उनकी फसलों को नुकसान हुआ है। उसी के चलते कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर धरना आंदोलन कर सरकार की घेराबंदी कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here