Home खास खबर मांगे माने जाने पर अनशन समाप्त: आप के प्रदेश प्रभारी बी.एस.जून ने...

मांगे माने जाने पर अनशन समाप्त: आप के प्रदेश प्रभारी बी.एस.जून ने की मध्यस्था, जन आक्रोश रैली में शामिल हुए हजारों किसान प्रशासन दिखा बेवस, कई जगह लगा जाम..

74
0

जनहित में जारी रहेगा संघर्ष अमित भटनागर

छतरपुर/ केन बेतवा लिंक परियोजना में जानकारी ना मिलने व प्रशासन की मनमानी को लेकर 12 मई से धरने व 15 मई से आमरण अनशन पर बैठे किसानों ने लाठीचार्ज और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ भीषण गर्मी के सितम के बावजूद हार नहीं मानी और गुरुवार को पूर्व घोषित आक्रोश रैली के लिए रात से ही धरना स्थल पर आने लगे और सुबह होते होते हजारों की संख्या में किसान कलेक्ट्रेट के सामने धरना स्थल पर इकट्ठे हो गए, उधर किसानों को बर्बर लाठीचार्ज और अपने अपने प्रदेश सचिव अमित भटनागर के स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उक्त मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए किसानों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मध्य प्रदेश के प्रभारी विधायक बी.एस. जून को तुरंत किसानों का संज्ञान लेने धरना स्थल पर भेजा। किसानों की जन आक्रोश रैली और आम आदमी पार्टी के इस मामले में सक्रिय होने से प्रशासन के ऊपर दबाव बनना शुरू हो गया और प्रशासन ने बातचीत की फिर पहल की जिस पर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से मिला इस प्रतिनिधिमंडल में सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात वकील मध्य प्रदेश के प्रभारी व दिल्ली के बृजवाशन से विधायक बी.एस जून ने मध्यस्था की। आंदोलन के नेतृत्वकर्ता भटनागर ने बताया कि प्रशासन का रुख काफी सकारात्मक दिखा वह जनता के लिए कैंप और गांव में जाकर सारी जानकारी देने वहां लोक शिविर व ग्राम के आयोजन, प्रभावियों का सर्वे करने से लेकर अनशनकारियों की सभी मांगों पर तैयार हो गए। प्रशासन ने 30 तारीख से प्रभावित गांव में कैंप लगाने की घोषणा भी की। धरना स्थल पर पहुंचे एडीएम एसडीएम छतरपुर एसडीएम बिजावर ने अनशनकारियों द्वारा मांगे गए सारे डॉक्यूमेंट की एक कॉपी आंदोलन की नेतृत्व करता आप नेता अमित भटनागर को सौपीं, अनशन पर बैठे वरिष्ठ आंदोलनकारी 75 वर्षीय ग्यासी रैकवार ने समस्त किसानों की सहमति से आमरण अनशन बाद धरना की समाप्ति की घोषणा की। एडीएम छतरपुर व आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने किसानों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। अमित भटनागर ने कहा कि उनका अनशन समाप्त नहीं स्थगित हुआ है, उन्हें विश्वास है कि प्रशासन अपनी आश्वासन को पूरा करेगा पर यदि पूरा नहीं किया जाता है तो उनका अनशन फिर से प्रारंभ हो जाएगा।

Google search engine

किसानों की संख्या के आगे पुलिस हुई बेबस कई बार लगा जाम

सभी मांगे माने जाने के बाद किसानों ने अपना अनशन तो समाप्त कर दिया पर किसानों का कहना था कि जायज मांगों के लिए अहिंसक तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों महिलाओं पर जो रात 1 बजे लाठीचार्ज व लूट हुई उसके लिए मन में बहुत आक्रोश है जब तक दोषियों पर कार्यवाही नहीं हो जाती वह इस उनके न्याय की लड़ाई को लड़ते रहेंगे और किसानों ने जोरदार नारेबाजी के माध्यम से पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए आक्रोश रैली निकाली। आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में किसान सम्मिलित हुए। बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति से प्रशासन सकते में दिखा, प्रशासन को भी उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी संख्या में किसान सम्मिलित हो सकते हैं इसलिए प्रशासन ने आप नेता अमित भटनागर की चेतावनी के बावजूद भी पहले से कोई व्यवस्था नहीं की थी, जिससे कई जगह जाम की स्थिति बनी। प्रदर्शनकारियों छत्रसाल चौराहे से महल रोड चौक बाजार बस स्टैंड चौबे टिगड्डा होते हुए  एसपी कार्यालय में पहुंचकर उक्त मामले पर कार्यवाही का संज्ञान लिया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी कर वहीं सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। बिजावर एसडीओपी को उक्त मामले की जांच सौंपकर मामले की जांच करा दोषियों पर कड़ी के एडिशनल एसपी महोदय के आश्वासन अमित भटनागर ने किसानों से हटने की अपील की तब जाकर किसान माने व आवागमन व्यवस्था सुचारू हो सकी।

 ये रहे शामिल 

आंदोलन में पूर्व सरपंच पलकौहा दशरथ रैकवार, पूर्व सरपंच कूरा अहिरवार, महेश विश्वकर्मा, निन्जी पाल सहित हजारों किसानों के साथ आम आदमी पार्टी के टीकमगढ़ लोकसभा प्रभारी दिलीप शर्मा,यूथ विंग प्रदेश संयुक्त सचिव इंजीनियर के. आर. पटेल (राम भैया),  जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, पेंशन विंग प्रदेश सचिव प्रदीप पाठक ,खजुराहो लोकसभा सचिव राजू खान, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज योगेंद्र सिंह , माइनॉरिटी जिला अध्यक्ष फ़ैज़ मुहम्मद, मनु चौरसिया यूथ विंग जिला अध्यक्ष, वीरेंद्र श्रीवास यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष , महिला विंग जिला अध्यक्ष नेहा सिंह, किसान जिला उपाध्यक्ष साहब सिंह यादव, सोहन लाल गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, विनोद पटेल, भारत सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, बल्ली भाई अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर अजय पटेल, कैलाश ब्लॉक अध्यक्ष राजनगर, रानू विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष महाराजपुर, बल्लू पाल ब्लॉक अध्यक्ष, महेश पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, अनारी कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष , आप कार्यकर्ता आशु त्रिवेदी, संत कुमार पटेल

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here