Home मध्यप्रदेश पुलिस ने पास्को एक्ट में केस दर्ज किया, आरोपी फरार | Police...

पुलिस ने पास्को एक्ट में केस दर्ज किया, आरोपी फरार | Police registered a case under Posco Act, the accused absconded

63
0

[ad_1]

बैतूल40 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

फोटो खिंचवाने गई एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ और पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है। घटना चिचोली थाना इलाके की है।

किशोरी ने इस साल कक्षा 8वीं का पेपर दिया है। उसके पिता खेती करते हैं। 2018 में मां की मृत्यु हो गई थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी एक बड़ी बहन है। दो भाई दुकान पर काम करते हैं। किशोरी के अनुसार मुझे पैन कार्ड बनवाने के लिए पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए थी, भाई ने कहा कि सचिन के यहां पर जाकर फोटो खिंचवा लेना। इसलिए मैं 24 मई को करीब 12 बजे अंकुर के घर गई। मैंने फोटो खींचने को कहा तो अंकुर ने थोड़ी देर रुकने को कहा। इस पर मैं लौट और करीब 4 बजे अंकुर के घर फिर गई। यहां अकेला पाकर अंकुर ने छेड़छाड़ की। पुलिस के अनुसार आरोपी अभी फरार है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here