Home मध्यप्रदेश जिले में 1200 जगहों पर लोगों ने सुना, विदिशा और देवास सांसद...

जिले में 1200 जगहों पर लोगों ने सुना, विदिशा और देवास सांसद भी शामिल हुए | People heard at 1200 places in the district, Vidisha and Dewas MPs also participated

61
0

[ad_1]

सीहोर44 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

देश में पीएम मोदी की मन की बात का आज 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के आव्हान पर जिले के 1220 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया।

बूथों पर बूथ समिति के त्रिदेव, पंचपरमेश्वर, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजनों और आम नागरिकों ने मन की बात कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ सुना। आज विदिशा सांसद रामाकांत भार्गव जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने जिले के सुदूर आदिवासी ग्राम इटावा खुर्द के बूथ क्र. 360 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी।

इछावर विधायक करण सिंह वर्मा बूथ क्र 234 बोरदी कला में शामिल हुए। आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने अपने गृह ग्राम कोठरी निवास पर बूथ क्र 267 कोठरी बूथ समिति, मंडल अध्यक्ष के साथ मन की बात सुनी। वहीं, आज देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने आष्टा नपा द्वारा आयोजित हनुमान चालीसा का पाठ कार्यक्रम में शामिल होकर यहां मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड बड़ी संख्या में मौजूद भाजपाजनों के साथ सुना।

इस कार्यक्रम में समाजसेवियों, सेवानिवृत्त सेनिको, कलाकारों, प्रतिभाओं, सफाई कर्मियों का स्वागत सम्मान किया। आज जिले के सभी 19 मंडलों में बूथ स्तर पर उक्त कार्यक्रम सुना गया। इस मौके पर पूरे जिले में बूथों पर सभी विधायक, पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here