Home मध्यप्रदेश Youth who went to village to collect mark sheet dies in road...

Youth who went to village to collect mark sheet dies in road accident | सागर में गार्ड की नौकरी के लिए किया था आवेदन, दस्तावेज लेकर लौटते समय हुआ दुर्घटना का शिकार

59
0

[ad_1]

सागर15 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतिकात्मक फोटो।

सागर में गार्ड की नौकरी में लगाने के लिए मार्कशीट लेने गांव गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक अपने गांव से दस्तावेज लेकर लौट रहा था। तभी केसली थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर घायल हुआ। घायल को केसली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर बीएमसी रैफर कर दिया। परिवार के लोग बीएमसी सागरलेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार केसली थाना क्षेत्र के ग्राम जुनिया निवासी हाल तिली निवासी मनीष पुत्र बाबूलाल पटेल उम्र 20 साल को अचेत अवस्था में बीएमसी लाया गया था। जिसकी जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मृतक परिवार के साथ सागर के तिली क्षेत्र में रहता था। वह काम की तलाश कर रहा था। कुछ समय पहले उसने बीएमसी में गार्ड की नौकरी के लिए आवेदन किया था। जहां से उसे मार्कशीट लाने के लिए बोला गया था। मार्कशीट और अन्य दस्तावेज गांव वाले घर पर रखे थे। जिसके लिए मनीष बाइक से अपने गांव जुनिया गया था। जहां से वह लौट रहा था। तभी ग्राम खैरी के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here