[ad_1]

रायसेन में युवा कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला जलाया इस दौरान कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार की पानी से पुतले को मौके पर ही पुलिस ने बुझाया दिया।
सागर जिले की खुरई तहसील के ग्राम बरोदा नोन्नगिर में एक अनुसूचित जाति के युवक नितिन अहिरवार के न्याय मांगने पर दबंगों द्वारा उस की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। उसकी मां को निर्वस्त्र कर पीटा गया, जिससे उसका हाथ टूट गया।
इस घटना विरोध में मंगलवार दोपहर 3 बजे मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला दहन किया। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा एवं परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
पुतला दहन से पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और नारेबाजी की।युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में भय, अराजकता का माहौल है, अघोषित आपात काल की स्थिति है, सागर जिले में जो घटना हुई है, वह निंदनीय हें।
प्रदेश में इस तरह की घटनाओं में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हें। इस तरह के लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाला जाए।

[ad_2]
Source link









