[ad_1]
जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के पनेहरा में भाजपा नेता बंटी रजक पर एक युवक ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। मनोज नामक युवक ने कहा कि भाजपा नेता अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उसे और उसके सहकर्मी को जबरन चाय, नाश्ता और अन्य काम करने के लिए म
.
जब उसने इन कामों से इनकार किया, तो रजक ने उसे गाली-गलौच करने के बाद डंडे से पीटा।
मनोज का आरोप है कि वह पनेहरा में पान की दुकान चलाता है, जो भाजपा नेता के कार्यालय के पास स्थित है। मनोज के अनुसार, रजक पिछले डेढ़ साल से उसे और उसके सहकर्मी साहिल को लगातार काम करने के लिए दबाव डाल रहा था। रविवार को जब उसने काम करने से मना किया, तो भाजपा नेता ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना के दौरान साहिल ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसे लेकर भाजपा नेता ने उसे भी धमकी दी।

मनोज ने रांझी थाना पुलिस में भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
मनोज ने रांझी थाना पुलिस में भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसे सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, भाजपा नेता बंटी रजक ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। रजक का कहना है कि मनोज अवैध रूप से शराब और गांजा बेचता था, जिसे लेकर उन्होंने कई बार विरोध किया। बंटी रजक ने आरोप लगाया कि रविवार को जब उन्होंने इस अवैध व्यापार पर आपत्ति जताई, तो मनोज ने कार्यालय में घुसकर उनसे बदतमीजी की, जिसके परिणामस्वरूप रजक की सोने की चेन टूट गई और आधी चेन गायब हो गई।

भाजपा नेता बंटी रजक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विवाद के बाद रांझी थाना पुलिस ने काउंटर शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। सीएसपी सतीश साहू ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर विस्तृत जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link









