Home मध्यप्रदेश Young voter understood the process of voting with EVM | कलेक्टर प्रवीण...

Young voter understood the process of voting with EVM | कलेक्टर प्रवीण सिंह ने पहली बार वोट डालने वाले मतदाता को समझाया

54
0

[ad_1]

सीहोर7 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज जिला कार्यालय परिसर में आम जनता के अवलोकन के लिए ईव्हीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया। जिससे जिले के आम नागरिकों को अपने मताधिकार के उपयोग के लिए ईव्हीएम. की कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके।

अधिकारियों ने मॉक पोल कर ईव्हीएम के कार्य पद्धति का अवलोकन भी किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने के लिए लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। चारों विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता प्रचार रथ के माध्यम से मतदाताओं को ईवीएम के उपयोग तथा मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा।

इसके अंतर्गत मतदाताओं को ई.व्ही.एम. और वीवीपैट मशीन तथा मतदान केन्द्र में मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट के अलावा जिले के सभी रिटनिंग ऑफिसर्स कार्यालयों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र की स्थापना की गई है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्र में मतदाताओं को वोटिंग मशीन का बटन दबाकर वोट डालने का प्रयोग कराया जा रहा है। सभी मतदान केन्द्रों में ईव्हीएम का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत समावेशी, सुगम और सहभागी निर्वाचन के लिए ईव्हीएम और वीवीपैट मशीन के संबंध में जनसामान्य को जानकारी दी जा रही है।

वोटर वेरीफाइबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपैट व्यवस्था के तहत वोट डालने के तुरंत बाद कागज की एक पर्ची बनती है। इस पर्ची पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया है, उनका नाम और चुनाव चिन्ह छपा होता है। यह पर्ची वीवीपैट के स्क्रीन पर वोटर को 7 सेकेण्ड तक दिखने के बाद वीवीपैट के बाक्स में कटकर गिरती है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी वृंदावन सिंह ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्रों में ईव्हीएम. मोबाईल यूनिट से वीवीपैट का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके माध्यम से ग्रामीणजन अपने गांव में ही मोबाईल यूनिट से वीवीपैट प्रदर्शन का लाभ ले सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here