Home मध्यप्रदेश Young cricket talent will be honored | युवा क्रिकेट प्रतिभा को सम्मान:...

Young cricket talent will be honored | युवा क्रिकेट प्रतिभा को सम्मान: इंदौर के अंडर-19 कप्तान सोहम पटवर्धन को मिलेगा सानंद डॉ. काळे स्मृति युवा पुरस्कार – Indore News

65
0

[ad_1]

इंदौर की क्रिकेट प्रतिभा सोहम पटवर्धन को प्रतिष्ठित सानंद डॉ. बा. श्री काळे स्मृति युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 30 मार्च को गुढीपाडवा उत्सव के अवसर पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागृह में प्रदान किया जाएगा।

Google search engine

.

दक्षिण मध्यक्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर की निदेशक आस्था गोडबोले-कार्लेकर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। सानंद न्यास के अध्यक्ष जयंत मिसे और मानद सचिव संजीव वावीकर ने बताया कि यह पुरस्कार असाधारण प्रतिभा वाले युवाओं को दिया जाता है।

17 सितंबर 2005 को जन्मे सोहम ने मात्र 3 वर्ष की आयु से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता निखिल पटवर्धन मध्यप्रदेश रणजी क्रिकेट के सदस्य हैं। उनकी माता रिचा पटवर्धन राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।

सोहम ने 2018-19 में राजसिंह डूंगरपूर ट्रॉफी में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। कोविड महामारी के दौरान भी उन्होंने अपना अभ्यास जारी रखा। दिग्गज क्रिकेटर वी.एस. लक्ष्मण और हरभजन सिंह ने भी उनकी प्रतिभा की सराहना की है। इंदौर क्रिकेट की प्रतिभाओं का गढ़ रहा है। यहां से नरेंद्र हिरवानी, अमय खुरासिया, नमन ओझा जैसे खिलाड़ी निकले हैं। वर्तमान में रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here