[ad_1]

कोलार गेस्ट हाउस से गोल जोड़ तक बनाई जा रही
.
कोलार गेस्ट हाउस से गोल जोड़ तक बनाई जा रही 15 किलोमीटर सिक्स लेन रोड पर अब तक मात्र एक पार्किंग के लिए जगह मिली है। ललिता नगर में फाइन कैंपस के पास पीडब्ल्यूडी पार्किंग बना रहा है। सड़क किनारे बनने वाली इस पार्किंग में 100 चार पहिया वाहनों की क्षमता होगी। जिसका संचालन आने वाले दिनों में नगर निगम करेगा।
लेकिन, सवाल ये है कि क्या इतनी लंबी सड़क पर एक पार्किंग पर्याप्त होगी? जबकि, कोलार गेस्ट हाउस से ललिता नगर तक 6.4 किलोमीटर वाले इस हिस्से में दोनों ओर बाजार है। ऐसे में यहां दिनभर में दुकानदारों के 3000 से ज्यादा वाहन पहुंचते हैं। जबकि, इन दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के 6000 से ज्यादा वाहन होते हैं। यही वजह है कि अभी से नई बनी रोड पर वाहनों की कतारें लगने लगी हैं। आने वाले दिनों में यह परेशानी और बढ़ेगी।
यह है ट्रैफिक का गणित
1. 50 से ज्यादा कॉलोनियों में 4 लाख से ज्यादा आबादी 6 लेन के आसपास
2. 3000 से ज्यादा वाहन तो यहां दुकानदारों के ही आते हैं रोज
कुछ नहीं बदला… अभी से खड़े होने लगे वाहन
पहले यह रोड 4 लेन थी तब सड़क के दोनों ओर पार्किंग होती थी। इधर रोड अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है इसके बावजूद कोलार गेस्ट हाउस, चूनाभट्टी चौराहा, सर्वधर्म पुल, बीमाकुंज और नयापुरा क्षेत्र में रोड पर वाहनों की पार्किंग शुरू हो गई है। ऐसे में सिक्सलेन सड़क पर फोर लेन की जगह ही मिल रही है। आगे भी यही स्थिति बनी रह सकती है।
विकल्प… बिल्डिंगों के बेसमेंट में पार्किंग जरूरी हो
इस रोड के आसपास बहुत सी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग हैं। कुछ व्यावसायिक हैं तो कुछ रहवासी बिल्डिंग। यहां बमुश्किल चार-छह बिल्डिंगों में ही बेसमेंट का उपयाेग पार्किंग के तौर पर किया जा रहा है। जबकि, सभी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के बेसमेंट में पार्किंग होनी चाहिए। यातायात पुलिस, नगर निगम और सभी जिम्मेदार एजेंसियों को इस व्यवस्था को सख्ती से लागू कराना होगा।
अभी इन जगहों पर सड़क पर लगातार हो रही है पार्किंग
{डागा मोटर्स के सामने {गट जीआई हॉस्पिटल के सामने {ट्रिनिटी हॉस्पिटल के सामने {एचडीएफसी बैंक/हुंडई शोरूम के सामने {सर्वधर्म कोलार रोड {सागर गैरे वाली बिल्डिंग {आईडीबीआई बैंक वाली बिल्डिंग {बीमाकुंज के सामने {बंजारी क्षेत्र {इंडियन कॉफी हाउस के सामने {कोलार थाना के पास {कोलार सीएचसी मोड़ के पास {ललिता नगर मार्केट मोड {प्रियंका नगर नहर के पास।
रोड पर पार्किंग नहीं होने देंगे
सिक्स लेन रोड वाहन चालकों की सुविधा के लिए बनाई जा रही है। रोड पर पार्किंग नहीं होगी। मल्टी स्टोरी के बेसमेंट में पार्किंग व्यवस्था को सख्ती से लागू करेंगे।
-विजय दुबे, एसीपी, ट्रैफिक
पार्किंग की और भी जगह तलाश रहे
फाइन एवेन्यू के पास जमीन मिल गई है, वहां पार्किंग बना रहे हैं। आसपास और स्थानों पर भी जगह तलाश रहे हैं। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के बेसमेंट में पार्किंग होनी चाहिए। इसे सख्ती से लागू करेंगेे।
-दीपक भंडारी, एसडीएम, पीडब्ल्यूडी
[ad_2]
Source link









