Home मध्यप्रदेश World record of continuous dance for 24 hours and 9 minutes |...

World record of continuous dance for 24 hours and 9 minutes | 24 घंटे 9 मिनट तक लगातार डांस का वर्ल्ड रिकाॅर्ड: खजुराहो महोत्सव में 139 कलाकारों ने दी प्रस्तुति, सीएम बोले- नृत्य साधकों का मान बढ़ेगा – khajuraho News

60
0

[ad_1]

खजुराहो महोत्सव के पहले दिन गुरुवार रात नृत्य का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। यहां 139 कलाकारों ने लगातार 24 घंटे 9 मिनट और 26 सेकंड तक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकारों ने कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम और ओडिशी नृत्य प्रस्तुत किए। इसके लिए खज

Google search engine

.

51वां समारोह कंदरिया महादेव और देवी जगदंबा मंदिर के बीच किया जा रहा है। यह मैराथन 19 फरवरी की दोपहर 2:34 बजे से 20 फरवरी दोपहर 2:43 मिनट तक चला। गिनीज टीम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कलाकारों को रात करीब 11:30 बजे प्रमाणपत्र सौंपा। सीएम ने कहा कि कलाकारों की साधना को प्रणाम है। कथक भगवान कृष्ण की नृत्य के माध्यम से कथा करने की विद्या है। इससे नृत्य साधकों का हौसला और मान बढ़ेगा।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने सीएम से मुलाकात की।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने सीएम से मुलाकात की।

पहली बार बाल नृत्य महोत्सव

इस साल पहली बार खजुराहो बाल नृत्य महोत्सव का भी आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और नई पीढ़ी को नृत्य के लिए प्रेरित करना था। प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना प्राची शाह ने इसका उद्घाटन किया। पहले दिन कथकली, मोहिनीअट्टम और ओडिशी नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। मैराथन का नृत्य निर्देशन प्राची शाह ने किया, जबकि संगीत निर्देशन कौशिक बसु ने संभाला। कार्यक्रम में सांसद वीडी शर्मा, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी समेत कई लोग मौजूद रहे।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कलाकारों के साथ फोटो भी खिंचवाया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कलाकारों के साथ फोटो भी खिंचवाया।

राज्य रूपंकर कला पुरस्कार 2024-25 दिए खजुराहो नृत्य समारोह के शुभारंभ अवसर पर राज्य रूपंकर कला पुरस्कार प्रदान किए गए। सुश्री दिव्या पोरवाल को दत्तात्रय दामोदर देवलालीकर पुरस्कार, सुश्री वीना सिंह को रघुनाथ कृष्णराव फड़के पुरस्कार, रश्मि कुरिल को नारायण श्रीधर बेन्द्रे पुरस्कार, श्री नीतेश पंचाल को मुकुन्द सखाराम भाण्ड पुरस्कार, उज्जवल ओझा को देवकृष्ण जटाशंकर जोशी पुरस्कार, सुश्री प्रीति पोतदार जैन को जगदीश स्वामीनाथन पुरस्कार, मनीष सिंह को सैय्यद हैदर रजा पुरस्कार, पल्लवी वर्मा को लक्ष्मीसिंह राजपूत पुरस्कार, शुभमराज अहिरवार को राममनोहर सिन्हा पुरस्कार और लकी जायसवाल को विष्णु चिंचालकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र कलाकारों को समर्पित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र कलाकारों को समर्पित किया।

आदिवर्त संग्रहालय में 5 सांस्कृतिक जनपदों का लोकार्पण ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला एवं राज्य संग्रहालय में मध्यप्रदेश के पांच सांस्कृतिक जनपदों का लोकार्पण किया गया। इनमें मालवा, निमाड़, चंबल, बुन्देलखण्ड और बघेलखण्ड के जीवन और संस्कृति को आकर्षक ढंग से अभिव्यक्त कर उनके घर, घरेलू वस्तुएं और लोक देवता को प्रदर्शित किया गया है। खजुराहो आने वाले विदेशी और अन्य राज्यों के पर्यटकों को जनपदों के माध्यम से प्रदेश की स्थानीय संस्कृति से परिचित कराया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here