Home मध्यप्रदेश World Cup victory celebrated with fireworks in Bhopal | भोपाल में आतिशबाजी...

World Cup victory celebrated with fireworks in Bhopal | भोपाल में आतिशबाजी कर मनाया विश्वकप जीतने का जश्न: जश्न में सांसद हुए शामिल, प्रतिभावान बच्चों को किया पुरस्कृत – Bhopal News

48
0

[ad_1]

पुराने शहर स्थित प्राचीन गोलघर म्यूजियम प्रांगण में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 वर्ल्ड कप में जीत का जश्न मनाया गया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

Google search engine

.

कार्यक्रम में भोपाल के सांसद आलोक शर्मा शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न स्कूलों के 111 प्रतिभावान बच्चों को छाता और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर आतिशबाजी की गई और टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया गया। आयोजक राकेश कुकरेजा ने बताया कि सांसद आलोक शर्मा ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम स्कूली बच्चों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। शर्मा ने कहा कि दुनियाभर के देशों में योग दिवस मनाया गया। इसकी चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि सऊदी अरब में योगा के कार्यक्रम को एक महिला ने लीड किया।

मोदी ने मन की बात में बताया कि दुनियाभर में भारतीय विरासत व संस्कृति का जब यह दृश्य दिखता है तो गर्व होता है। लोकल प्रोडक्ट को ग्लोबल बनाने में अब जम्मू कश्मीर के लोग भी पीछे नहीं हैं। संस्कृत प्राचीन और वैज्ञानिक भाषा है। ज्ञान और विज्ञान की प्रगति में संस्कृत की बड़ी भूमिका रही है। जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू होने वाली है इसकी सभी को बधाई और शुभकामनाएं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here