Home मध्यप्रदेश Women’s Day: Legal awareness and felicitation ceremony organized | महिला दिवस: कानूनी...

Women’s Day: Legal awareness and felicitation ceremony organized | महिला दिवस: कानूनी जागरूकता और सम्मान समारोह का आयोजन: महिलाएं कर रहीं देश को गौरवान्वित, जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी – Bhopal News

58
0

[ad_1]

भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बैरसिया रोड स्थित पारस नगर में कादम्बिनी शिक्षा एवं समाज कल्याण सेवा समिति के कार्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर और महिला सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका नीतू जायसवाल ने महिलाओं के योगदान

Google search engine

.

उन्होंने कहा कि राजनीति, खेल और स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। जायसवाल ने महिलाओं की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि त्याग, प्रेम, धैर्य, शील और संवेदनशीलता उनकी पहचान है।

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख दिनेश शर्मा ने महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), पुलिस (100), महिला हेल्पलाइन (1090) और एम्बुलेंस (108) शामिल हैं। समिति ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में वीना शर्मा, अदिति साहू, शिवानी सोमकुंवर, गीता बंसल, बबीता अग्रवाल, चंदा जायसवाल, भारती चौकसे, शुभम गुप्ता, अंकित मालवीय, विशाल चौबे, राजेश्वरी, सुनीता शर्मा, रक्षा पुष्पक और राजकुमारी मालवीय शामिल थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here