Home मध्यप्रदेश Women said- officers embezzled money in Ajeevika Mission | महिलाएं बोलीं- आजीविका...

Women said- officers embezzled money in Ajeevika Mission | महिलाएं बोलीं- आजीविका मिशन में अफसरों ने किया गबन: सिंगरौली कलेक्टर से शिकायत की, कहा- हमें कोई राशि नहीं दी गई – Singrauli News

54
0

[ad_1]

महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जांच के लिए आवेदन सौंपा है।

Google search engine

सिंगरौली में आजीविका मिशन से जुड़ी 12 से अधिक महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मिशन के अधिकारियों पर पैसे गबन करने का आरोप लगाया है। जनसुनवाई के दौरान काजल आजीविका स्व सहायता समूह की फूल कुमारी ने कर्मचारी धीरज तिवारी और रमेश शाह पर गंभीर आरोप लगाए।

.

फूल कुमारी के अनुसार, इन कर्मचारियों ने कोयलांचल 35 ग्राम समूह के कुंवर शाह और प्रमिला शाह के साथ मिलकर विभिन्न बैंकों के माध्यम से पैसे का गबन किया। स्व सहायता समूह की महिलाओं को कोई राशि नहीं दी गई।

हांलाकि महिलाएं के सौंपे गए आवेदन में ये नहीं बताया गया है कि कितनी राशि का गबन किया गया है।

कलेक्टर ने सीईओ को सौंपी जांच

कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने मामले की जांच जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंप दी है। आजीविका मिशन के सहायक संचालक मंगलेश्वर सिंह का कहना है कि इस मामले की पहले भी जांच हो चुकी है। उनके अनुसार, फूल कुमारी की शिकायत द्वेषपूर्ण है।

महिलाओं ने कलेक्टर को अपनी समस्या बताई।

महिलाओं ने कलेक्टर को अपनी समस्या बताई।

मंगलेश्वर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के समूह ने मिशन से प्राप्त राशि वापस नहीं की है। अब वे अतिरिक्त धन की मांग कर रही हैं।

आजीविका मिशन केंद्र और राज्य सरकार की एक पहल है। इसके तहत जिला पंचायत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उनके काम के आधार पर वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here