Home मध्यप्रदेश Women bike riders on a 1400 km journey | 1400 किलोमीटर की...

Women bike riders on a 1400 km journey | 1400 किलोमीटर की यात्रा पर महिला बाइक राइडर्स: ओरछा में 25 राइडर्स सम्मानित, टूरिज्म और महिला सशक्तीकरण का संदेश देंगी – Niwari News

66
0

[ad_1]

निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में महिला दिवस पर शनिवार को विशेष कार्यक्रम किया गया। इसमें 25 महिला बाइक राइडर्स को सम्मानित किया गया। इनमें 7 महिलाएं मध्यप्रदेश से और 18 अन्य राज्यों से शामिल हुईं।

Google search engine

.

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में यह कार्यक्रम किया गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना ने मार्गदर्शन किया।

महिला राइडर्स इस दौरान 1400 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इस उद्देश्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार करना और महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देना भी है।

सभी बाइक राइडर्स ने फोटो भी खिंचवाई।

सभी बाइक राइडर्स ने फोटो भी खिंचवाई।

टूरिज्म को बढ़ावा देना है उद्देश्य

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने हरितिका ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया है। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।

बाइक राइडर्स ने बुंदेली आर्ट गैलरी का भ्रमण कर लोक-कला की सराहना की। उन्होंने होम स्टे में रहकर स्थानीय रीति-रिवाजों को देखा। पारंपरिक बुंदेली व्यंजनों का स्वाद चखा। राइडर्स ने ग्रामीणों के साथ फूलों की होली खेली और बुंदेली गीत-संगीत का आनंद भी लिया।

मुखर्जी ने कहा कि ‘क्वींस ऑन द व्हील’ कार्यक्रम के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही यह परंपराओं और धरोहरों के संरक्षण में भी मदद कर रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here